logo

रांची : बीएसएनल मुख्यालय में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम 

RANCHI_FIRE.jpg

रांची 
रांची में बीएसएनल मुख्यालय में भीषण आग लग गयी है। आग लगने के कारणों का अभी तक तक पता नहीं चल पाया है। कर्मचारियों की और से इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए कडी मशक्कत कर रही है। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। 


कारणों का नहीं चल पाया पता 
मिली खबर के मुताबिक आग रविवार को दोपहर में लगी है। इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। रविवार होने के काऱण दफ्तर में बहुत कम लोग मौजूद थे। इसलिए भी आग लगने की घटना की समय पर जानकारी नहीं मिल सकी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - FireBSNLFIREJharkhand News